संतकबीरनगर: मृतका नंदिनी के घर पहुंचे ओपी राजभर, परिजनों को दी सांत्वनां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्ट  (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को संतकबीर नगर के कोतवाली क्षेत्र के डीघा गांव पहुंचे। यहा उन्होंने सुभासपा की नेता नंदिनी राजभर के परिजनों से मिलकर सांत्वनां दी। इस दौरान उन्होंने मृतका नंदिनी राजभर के परिजनों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी भी ली। बता दें कि रविवार की रात हमलावरों ने चाकू गोदकर नंदनी राजभर की बेरहमी से हत्या कर दी और हमलावर मौके से फरार हो गए। 

बता दें कि मामले में लापरवाही मिलने पर कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र प्रसाद पटेल और चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। आईजी रेंज बस्ती आरके भारद्वाज ने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। परिजनों से वार्ता के बाद तहरीर लिखी जा रही है। साथ ही दोषियों  कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-ट्रायल में रायबरेली पहुंची वन्दे भारत, गुरुवार से फर्राटा भरेगी ट्रेन, जानें कितने मिनट का है ठहराव

संबंधित समाचार