Farrukhabad: सुहेलदेव पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप, ये है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सुहेलदेव पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। नवाबगंज थानाक्षेत्र में सुहेलदेव पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष से अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ रहा है। पार्टी के जिला अध्यक्ष का आरोप है कि विधानसभा अध्यक्ष संतराम कश्यप को एक प्रार्थना पत्र के संदर्भ में थाने में बुलाया गया और उनका मोबाइल व गमछा छीनकर अभद्रता की गई। 

जिला अध्यक्ष संजय कश्यप का कहना है कि इस सूचना पर जब वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाना नवाबगंज पहुंचे तो उनके साथ भी थाना अध्यक्ष ने अभद्रता की। उनका कहना है कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह थाने का घेराव करेंगे। 

इतना ही नहीं, उन्होंने थाना अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खाेलने की बात भी कही। सीओ मोहम्मदाबाद अनिल कुमार का कहना है कि इस तरह की कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है। इसके बाद भी वह जानकारी कर रहे हैं। 

वहीं पुलिस का कहना है कि संतराम कश्यप को एक जांच के मामले में बुलाया गया था। उनसे किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई। पूछताछ के बाद उन्हें वापस कर दिया गया। कुछ लोग इसे अनावश्यक रूप से तूल दे रहे है।

ये भी पढ़ें- Exclusive News: अरविंद ने विलुप्त होती फुलवा आलू की प्रजाति को ऐसे बचा...इतने हजार रुपये बीघा शुद्व लाभ भी उठाया

संबंधित समाचार