Kanpur Suicide: बार-बार बुलाने के बाद भी पत्नी नहीं आ रही थी घर...पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी

कानपुर, अमृत विचार। साढ़ थानाक्षेत्र की भीतरगांव पुलिस चौकी के देवरा गांव मे पत्नी के मायके चले जाने व उसके बाद कई बार लेने जाने पर भी न आने पर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पत्नी के चाल-चलन से परेशान था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर के साढ़ थाना की भीतरगांव चौकी क्षेत्र गांव देवरा गांव निवासी सुरेश पाल 30 पुत्र राम अवतार पाल की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व फतेहपुर जिले के जरारा गांव में हुई थी। गांव वालों के मुताबिक पत्नी के माता-पिता ना होने के कारण परिवार के लोगों ने शादी की थी।

शादी के बाद से ससुराल में आए दिन पति-पत्नी के बीच वाद विवाद होता रहता था। बीते माह पूर्व पति-पत्नी के विवाद में पत्नी पहले अपने मायके व वहां से कुछ दिन पूर्व वह अपने मौसी के घर पतारा हिरनी में चली आई।

पति कई बार लेने गया, इसके बाद भी पत्नी के नहीं आने पर उसने घर के अंदर आकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ये भी पढ़ें- Mahoba: पहाड़ का टीला धसकने से खदान में काम कर रहे दो श्रमिकों की मौत...चार घायल, एक लापता, हादसे के बाद मची भगदड़

संबंधित समाचार