बहराइच: भाकपा ने लगाया आरोप-सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रही SBI
बहराइच, अमृत विचार। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में स्टेट बैंक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया सभी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन न करने पर एसबीआई के विरुद्ध अवमानना का मामला दर्ज किया जाए।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री सिद्धनाथ श्रीवास्तव और सैयद मोहम्मद अली कादरी की अगवाई में मंगलवार को सभी ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिला मंत्री सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार के दबाव में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया चुनावी बांड के विवरण लोकसभा चुनाव से पहले नहीं देना चाहती है। जिससे कि चुनाव के दौरान भाजपा को पैसा देने वाले लोगों के नाम का खुलासा न हो पाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार चुनावी बांड का विवरण इलेक्शन कमीशन को 6 माह तक देने के लिए आदेश किया गया था। लेकिन समय सीमा पूरी होने के दो दिन पहले एसबीआई ने 116 दोनों का और समय मांगा। ऐसे में एसबीआई सरकार के कहने पर चल रही है।
सभी ने लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी बांड का विवरण चुनाव आयोग को देने और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर अवमानना का केस दर्जन करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान रामफेरे, अब्दुल खालिक, सब्बन, अभिषेक विक्रम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: थाना ट्रांसफर पर भड़के वकील, कामकाज ठप-जानिए क्या है पूरा मामला
