Kanpur: खेलते-खेलते पानी से भरे टब में डूबा बच्चा; मौत...परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। रेऊना थानाक्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जरा सी लापरवाही के कारण एक बच्चे की जान चली गई। घर पर परिजन अपने-अपने काम में व्यस्त थे, इसी दौरान पानी भरे टब में खेलते-खेलते बच्चा उसके अंदर चला गया। जिससे उसका सिर पानी में डूब गया। 

कुछ ही देर में पिता की नजर उस पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। पानी भरने से बच्चे ने हरकत करना बंद कर दिया तो उसे लोग लेकर अस्पताल भागे। जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान एक सप्ताह बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जिला फतेहपुर के औंग शादीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। उसने बताया कि उनका 22 माह का पुत्र आरव और पत्नी अनीता के साथ नानी मुन्नी देवी रेऊना थानाक्षेत्र के पुरौली में दस से 15 दिन पहले रुकने आए थे। उन्होंने बताया कि पांच मार्च की शाम को वह खेल रहा था। 

इसी दौरान वह लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान खेलते-खेलते किसी तरह बाथरूम के पास पहुंच गया। जहां पानी से भरे टब में वह सिर के बल गिर गया। वह लोग जब बाहर आए तो देखा कि वह वहीं आंगन के पास खेल रहा था। लेकिन नजर नहीं आया। इसके बाद वह लोग आरव-आरव की आवाज देकर उसे ढूंढने लगे। जहां वह टब में बेहोश पड़ा था। 

उसकी हालत बिगड़ती देख उसे पास के डॉक्टर के यहां ले जाया गया। जहां उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे सोमवार रात 1.50 पर मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दिल दहला देने वाली घटना के बाद परिजन शोक में डूबे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सवारियों से भरी ऑटो से टकराई तेज रफ्तार डीसीएम; दुर्घटना में एक युवक ने गवाई जान, आठ हुए घायल

संबंधित समाचार