प्रयागराज: फौजी की पत्नी का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। सेना में तैनात फौजी की पत्नी का शव बुधवार को बंद कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना फ़ौजी को पुलिस ने दी है। 

जानकारी अनुसार मूलरुप से कानपुर जिले के रहने वाले देवेंद्र सिंह इन दिनो फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ मे रहे हैं। फ़ौजी का परिवार शिवकुटी में सेना की छावनी में रहता है। बुधवार की सुबह उनकी पत्नी श्रीजी अवस्थी (34) का शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। शव देखते ही घर में सभी बदहवास हो गए। इसकी जानकारी होते ही कैंट के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उस फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस के मुताबिक घटना की प्रारंभिक जांच की जा रही है। मामला घरेलू कलह का बताया जा रहा है।  

ये भी पढ़ें - मुख्तार अंसारी को फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में उम्रकैद की सजा, MP-MLA कोर्ट ने दिया फैसला        

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता