रुद्रपुर: बेटे के दुर्व्यवहार से परेशान बुजुर्ग महिला ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में बेटे के दुर्व्यवहार से परेशान होकर बुजुर्ग महिला ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार संजय नगर खेड़ा की रहने वाली 55 वर्षीय बिलासी राय परिवार के साथ रहती है और उसकी चार बेटियां और एक बड़ा बेटा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को परिवार के लोग रिश्तेदार की शादी समारोह में गए हुए थे और जब वापस आए तो देखा कि बुजुर्ग महिला ने पंखे की कुंडी में फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों का कहना था कि मृतक का बड़ा बेटा नशे की दलदल में फंस चुका है और आए दिन घर में कलेश कर बुजुर्ग से दुर्व्यवहार करता रहता था। जिसको लेकर बुजुर्ग मानसिक अवसाद से गुजर रही थी। आशंका जताई कि बेटे के कारण ही बुजुर्ग ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा। उधर, थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार