Banda News: खो-खो को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किए गए अजय मिश्र

बांदा में खो-खो को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किए गए अजय मिश्र

Banda News: खो-खो को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किए गए अजय मिश्र

बांदा, अमृत विचार। जनपद के अतर्रा कस्बा स्थित तथागत ज्ञानस्थली विद्यालय परिसर में ऑल इंडिया वूमेन खो-खो लीग का सफल आयोजन करा कर इतिहास रचने और खेलो इंडिया कार्यक्रम में उल्लेखनीय सहयोग के लिए बांदा खो-खो संघ के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा की जमकर सराहना हुई।

भारतीय खो-खो संघ के मानद सचिव एमएस त्यागी ने सफल आयोजन के लिए प्रशंसा पत्र भेंटकर सम्मानित किया। कहा कि अगुवाई में बांदा जनपद समेत समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र में खो-खो और अन्य भारतीय खेलों को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि खो-खो के प्रचार प्रसार में मिश्र की महत्वपूर्ण भूमिका उल्लेखनीय है।

उन्होंने सराहना करते हुए उनसे भविष्य में और बेहतर प्रयासों की अपेक्षा की है। सम्मान से गदगद खो-खो संघ के अध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत अतर्रा कस्बा स्थित एक विद्यालय में ऑल इंडिया वूमेन खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन कराया गया है।

प्रतियोगिता में भारतीय महिला खो-खो टीम की कैप्टन अर्जुन एवार्ड से सम्मानित नसरीन शेख ने भी बताैर खिलाड़ी प्रतिभाग किया था। बताया कि जल्द ही बांदा जिला मुख्यालय में खो-खो की एक बड़ी प्रतियोगिता के आयोजन की योजना है। जिसे मूर्तरूप देने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं।