बरेली: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का नहीं हुआ समाधान, DM को सौंपा ज्ञापन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से नगर निगम के कर्मचारी अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिसको लेकर कुछ दिन पहले नगर निगम में प्रदर्शन भी किया गया था। उसके बाद आज तक उनकी कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अपनी समस्या को समाधान को लेकर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाअधिकारी को प्रेषित किया है।

ज्ञापन देने आए स्थानीय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी ने बताया कि स्थाई संविदा ठेका कर्मचारियों की लंबे समय से कई समस्याएं हैं। जिसका आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। संघ के पदाधिकारी से मौखिक वार्ता कर वह समस्या के निदान की मांग करते है। 

इस दौरान अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2006 से कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए। वर्षों से कार्य कर रहे ठेका सफाई कर्मचारियों को संविदा में परिवर्तित किया जाए। साथ ही समान कार्य का समान वेतन 18000 रुपए प्रतिमाह दिया जाए। अगर जल्दी उनकी समस्या का निस्तारण नहीं होता है तो वह लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली में भीषण हादसा: कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, दो की मौत...दो घायल

संबंधित समाचार