कम उड़ानों वाले हवाई अड्डों पर बनेंगे पायलट प्रशिक्षण संस्थान
नई दिल्ली। देश के छह ऐसे हवाई अड्डों पर जहां उड़ानें काफी कम हैं, पायलट प्रशिक्षण संस्थान बनाने की सिफारिश की गई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने गुरुवार को बताया कि देश में पायलटों के प्रशिक्षण की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण 30 प्रतिशत पायलटों को प्रशिक्षण के लिए …
नई दिल्ली। देश के छह ऐसे हवाई अड्डों पर जहां उड़ानें काफी कम हैं, पायलट प्रशिक्षण संस्थान बनाने की सिफारिश की गई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने गुरुवार को बताया कि देश में पायलटों के प्रशिक्षण की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण 30 प्रतिशत पायलटों को प्रशिक्षण के लिए विदेश जाना पड़ता है।
प्राधिकरण के निदेशक मंडल ने उड़ान प्रशिक्षण संस्थान के लिए नई नीति को मंजूरी दी है। इसके तहत बेलागावी, खजुराहो, जलगांव, खजुराहो, लीलाबाड़ी और सलेम हवाई अड्डों पर ये संस्थान बनाए जाएंगे। पूर्व वायुसेना प्रमुख फाली एच मेजर की अध्यक्षता में बनी समिति की अनुशंसा पर नई नीति तैयार की गई है।
इसमें प्रशिक्षण संस्थान के लिए उन हवाई अड्डों का चयन किया गया है जहां उड़ानें काफी कम हैं, लेकिन जमीन तथा अन्य संसाधनों की प्रचुरता है। सिंह ने बताया कि बोली प्रक्रिया के आधार पर संस्थानों के लिए ऑपरेटरों का चयन किया जाएगा। सरकार उन्हें उड़ान प्रशिक्षण संस्थान लगाने में हरसंभव मदद देगी।
