पीलीभीत: बिहार में तैनात एसएसबी जवान से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, दबाव बनाकर रचाया निकाह...जानिए फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

पीलीभीत/ बीसलपुर, अमृत विचार: तहसील क्षेत्र की रहने वाली एक एसएसबी जवान ने गांव के ही युवक व उसके परिवार वालों पर दुष्कर्म, दबाव बनाकर फर्जीवाड़ा कर निकाह करने समेत अन्य कई आरोप लगाए हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीसलपुर कोतवाली में गुरुवार को एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह एसएसबी में बिहार में तैनात है। उसके गांव का ही एक युवक कुछ माह पूर्व उसे अपने मामा के घर ले गया था। उस वक्त वह अवकाश पर गांव आई हुई थी। आरोप है कि वहां पर आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली। फिर निकाह के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने इनकार कर दिया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इतना ही नहीं कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर आरोपी अपने मामा की मदद से उसे गाजियाबाद ले गया। वहां पर निकाह किया।

निकाह का पंजीकरण कराकर दबाव बनाते हुए एक कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिए। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता ड्यूटी पर पहुंची। कुछ समय बाद अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। एक जनवरी 2024 को निकाह खंडन कराने के लिए आवेदन भी कर दिया।

उपनिबंधक कार्यालय गाजियाबाद द्वारा अर्जी स्वीकार कर ली गई। इसके बाद से लगातार आरोपी धमकी दे रहे हैं। जबरन अपने पास ले जाने का भी प्रयास किया जा रहा है। अब अवकाश लेकर पीड़िता घर आई हुई है। मामले की नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मामले की जांच करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: आचार संहिता की संभावना...शिलान्यास और उद्घाटन की मची होड़ 

संबंधित समाचार