बाइक हटाने को लेकर प्रयागराज में हुई मारपीट, निकाली पिस्टल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। नैनी कोतवाली क्षेत्र के गंगोत्री नगर पुलिस चौकी के समीप फ्लाई ओवर के पास गुरूवार रात बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ओर से असलहे निकाल लिए गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वाले वहां से भागने में कामयाब हो गए। 

शुआट्स के मासकॉम डिपार्टमेंट में पास स्थित अंडरपास के समीप एक रेस्टोरेंट के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर गुरुवार रात दो पक्ष के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद दोनों ओर से असलहे निकल आये। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी मारपीट करने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस मारपीट करने वालो का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें -आज टला अग्निकांड मामले में इरफान सोलंकी और भाई रिजवान पर फैसला, मीडिया से की ये अपील

संबंधित समाचार