अमेरिकी कवि लुइस ग्लूक को मिला 2020 साहित्य का नोबेल पुरस्कार
स्टॉकहोम। अमेरिकी कवि लुइस ग्लूक को 2020 के साहित्य नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है। 77 साल की ग्लूक यह पुरस्कार पाने वाले 16वीं महिला हैं। 1968 में लुइस की पहली किताब फर्स्टबोर्न प्रकाशित हुई थी। इसके बाद से वे अमेरिका की जानी-मानी समकालीन साहित्यकार बन गईं। लुइस की कविताओं के 12 संग्रह प्रकाशित हो …
स्टॉकहोम। अमेरिकी कवि लुइस ग्लूक को 2020 के साहित्य नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है। 77 साल की ग्लूक यह पुरस्कार पाने वाले 16वीं महिला हैं।
1968 में लुइस की पहली किताब फर्स्टबोर्न प्रकाशित हुई थी। इसके बाद से वे अमेरिका की जानी-मानी समकालीन साहित्यकार बन गईं। लुइस की कविताओं के 12 संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उनके कई निबंध भी लिखे हैं। लुइस कविताओं में साफगोई के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बचपन, पारिवारिक जिंदगी, माता-पिता के बच्चों के साथ रिश्ते जैसे कई विषयों पर संजीदा कविताएं लिखी हैं। 1992 में आए ‘द वर्ल्ड आइरिस’ को लुइस के बेहतरीन कविता संग्रह में शुमार किया जाता है। इसमें ‘स्नोड्रॉप’ कविता में ठंड के बाद पटरी पर लौटी जिंदगी को दिखाया गया है।
1943 में न्यूयॉर्क में पैदा हुईं ग्लूक कैंब्रिज (मैसाच्युसेट्स) में रहती हैं। कविताएं लिखने के अलावा वे येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं।
