Lucknow breaking: लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी के बाद व्यापारी ने खुद को मार ली गोली, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई जहां राजधानी के BBD ग्रीन सिटी में रहने वाले बाराबंकी के व्यापारी नेता हर्ष टंडन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यापारी ने खुद को गोली मार ली। ये पूरी वारदात गुरुवार की रात्रि दस बजे की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो रात्रि 10 बजे के आसपास मोबाइल पर किसी से पैसों के लेनदेन को लेकर व्यापारी से कहा सुनी हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से मृतक व्यापारी के घर पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बाराबंकी से प्रदीप जैन व अन्य व्यापारी नेता लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। 

पूरी खबर जल्द अपडेट होगी...

यह भी पढे़ं: लखनऊ: काले कपड़े पहन दबंगों ने किया घरों पर कब्जा, मांगी 10 लाख की रंगदारी, पीड़ितों ने दर्ज कराया केस, हड़कंप

संबंधित समाचार