अयोध्या: स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को मतदान के लिए किया जागरूक, नाटक का भी किया मंचन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुमारगंज, अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम पिठला में किया गया। 
 
एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने मतदान के प्रति जागरूकता, स्वच्छता अभियान एवं सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। आशा देवी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दहेज प्रथा, महिला स्वास्थ्य ,भ्रूण हत्या एवं शिक्षा पर विशेष प्रकार के नाटक प्रस्तुत किया गया।  

समन्वयक डॉ डी. नियागी ने सम्बोधन दिया।प्राचार्या उषा सिंह, सभासद विकास सिंह, डा. निरंजन सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ डी.के द्विवेदी, वानिकी अधिष्ठाता डॉ संजय पाठक, इंजीनियर ओमप्रकाश, कार्यक्रम समन्वयक डॉ देवनारायण और छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढे़ं: अयोध्या: आरसीसी सेंटर की भूमि पर कब्जा, मजदूरों को भगाया

संबंधित समाचार