सीतापुर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर,अमृत विचार। मिश्रिख़ कोतवाली इलाके में शुक्रवार को नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस की गोली का शिकार हुए आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के 24 घण्टे बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को इलाज के लिए जेल भेजने की कार्रवाई की। वारदात की शिकार हुई पीड़िता का अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार पीड़िता की हालत अब खतरे से बाहर और सामान्य है। 
         
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में शुक्रवार की शाम 5 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म की वारदात की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बातया जाता है कि आरोपी युवक ग्राम ककरहिया के ग्राम प्रधान बालक का बेटा मनोज शराब और नशे का आदी है। शुक्रवार की देर शाम नशे में धुत मनोज किशोरी को घर के बाहर से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने बेटी को घर न देखकर गांव में पड़ोसी घरों में पूछताछ की लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। कई घण्टों की छानबीन के बाद किशोरी बेसुध हालत में सड़क किनारे झाड़ियों के पास मिली। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

17 - 2024-03-16T181726.449

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने पीड़िता के बयान और पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी मनोज के ख़िलाफ़ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में लिए स्वाट सर्विलांस टीम को लगाया। दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में लगी पुलिस टीमों ने शनिवार की दोपहर मुठभेड़ में आरोपी को गोली मारकर दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि इलाके में धनधारी जंगल छावन मोड़ के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाई में आरोपी युवक के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के बाद आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें -Auraiya: पति ने पत्नी पर बच्चे को यमुना में फेंकने का लगाया आरोप...महिला बोली- बीमारी से हुई मौत, जानें- पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका