बरेली: जगमगा उठा जामियातुर रजा, बाहर के मुरीदीन गमजदा
बरेली, अमृत विचार। आला हजरत के तीन रोजा उर्स ए रजवी के कार्यक्रम इस्लामियां मैदान के अलावा जामियातुर रजा मथुरापुर स्थित इस्लामिक सेंटर और खानकाहे ताजुश्शरिया में भी अदा किए जाएंगे। उर्स की सभी रस्में मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में होंगी। जमात के प्रवक्ता समरान खान ने बताया उर्स को लेकर …
बरेली, अमृत विचार। आला हजरत के तीन रोजा उर्स ए रजवी के कार्यक्रम इस्लामियां मैदान के अलावा जामियातुर रजा मथुरापुर स्थित इस्लामिक सेंटर और खानकाहे ताजुश्शरिया में भी अदा किए जाएंगे। उर्स की सभी रस्में मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में होंगी।
जमात के प्रवक्ता समरान खान ने बताया उर्स को लेकर खानकाहे ताजुश्शरिया और मदरसा जामियातुर रजा पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मैदान पर साफ-सफाई का काम चल रहा है। मदरसे का मुख्य द्वार रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा है। वहीं, बाहर के मुरीद गमजदा हैं कि वह इस बार उर्स पर नहीं आ पा रहे। जमात रजा ए मुस्तफा के मुख्य कार्यालय पर उर्स कोर कमेटी के साथ बैठक की गई।
बैठक के माध्यम से जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां ने मस्जिदों के इमाम से अपील की है कि वह जुमे की नमाज में एलान करके बताएं कि इस बार कोरोना के चलते 100 लोगों की मौजूदगी में ही 102वां उर्स-ए-रजवी मनाया जाएगा।
बैठक में शमीम खां सुल्तानी, डा. मेहंदी हसन, हाफिज इकराम रजा खां, शमीम अहमद, मोईन खान, अब्दुल्लाह रजा खां, मौलाना निजामुद्दीन, मोहम्मद करीम उद्दीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
