रामनगर: पुलिस ने घर में दबिश देकर 6 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पुलिस ने नशे कारोबार करने वाले युवक के घर मे दबिश देकर उसके घर से 6 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि रामनगर के मोहल्ला नई बस्ती गूलरघटटी निवासी रमेश त्यागी काफी समय से नशे का अवैध कारोबार अपने घर से संचालित कर रहा था तथा कई लोगों द्वारा इसकी सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी, उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में भी अवैध रूप से नशा बेचने के मामले में जेल जा चुका है।

बताया कि शनिवार की शाम मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में आरोपी के घर में न्यायालय से जारी सर्च वारंट के आधार पर कार्रवाई की,जिसके बाद तलाशी लेने पर पुलिस ने घर से 6 किलो से अधिक गांजा बरामद किया। 

संबंधित समाचार