अंबेडकरनगर: निर्वाचन के कार्यों का अधिकारी और कर्मचारी प्राथमिकता से करें निर्वहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित जिला कांटेक्ट सेंटर, वीडियो अवलोकल टीम और सी विजिल कंट्रोल रूम का किया

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद सोमवार को लोकसभा क्षेत्र अंबेडकरनगर में सकुशल, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित जिला कांटेक्ट सेंटर, वीडियो अवलोकल टीम और सी विजिल कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। 

मौके पर ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी निर्वाचन के कार्यों को प्राथमिकता से लेते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरस: पालन सुनिश्चित करें। जिला कांटेक्ट सेंटर द्वारा 1950 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

वहीं सी विजिल ऐप के माध्यम से निर्वाचन की गतिविधियों के संबंध में आमजन मानस शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका निस्तारण आयोग द्वारा दिए गए समय के अंतर्गत सुनिश्चित कराया जाएगा। इस दौरान मौके पर जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: पूर्व विधायक सफदर रजा के मामले में सुनवाई 21 को

संबंधित समाचार