बहराइच: मुख्य संरक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण, कहा-हादसे रोकने के लिए सतर्क रहें रेल अधिकारी और कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। रेल प्रखंड पर संरक्षित ट्रेन संचालन को लेकर पूर्वाेत्तर रेलवे केे प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा एवं मुख्य यात्री परिवहन प्रबन्धक आशीष भाटिया, मुख्य सिगनल इंजीनियर जीपी एस नारायन, मुख्य इंजीनियर/पीडी संदीप कुमार एवं पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक राजीव कुमार एवं वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा0 शिल्पी कन्नौजिया तथा मण्डल के शाखा अधिकारियों की उपस्थिति में गोण्डा-बहराइच रेल खण्ड का संरक्षा आडिट विण्डों का निरीक्षण किया गया। 

प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने संरक्षा आडिट टीम के साथ जिले के पयागपुर-चिलवरिया स्टेशनों के मध्य इंटरलॉक गेट सं0 25सी का संरक्षा निरीक्षण किया। उन्होने उपलब्ध संरक्षा उपकरणों लीवर लॉक, बूम लॉकिंग, प्राइवेट नम्बर स्थानान्तरण रजिस्टर, सेफ्टी चेन, पटाखा संकेत एवं हैण्ड टॉर्च की जाँच की तथा कार्यरत गेट मैन से फाटक टूटने अथवा फेल होने की दशा में बरती जाने वाली संरक्षा सावधानियाँ एवं कार्यप्रणाली पर संरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होने ब्रिज स0 27, एलडब्लूआर सं0 09 एवं कर्व सं0 09 का गहन निरीक्षण किया। बहराइच स्टेशन पहुंचने पर उन्होने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, प्लेटफार्म, संरक्षा एवं सुरक्षा, फुट ओवर ब्रिज तथा स्टेशन पर उपस्थित अग्निशमन उपकरणों का गहन निरीक्षण किया। 

31 - 2024-03-18T191611.257

उन्होंने ड्यूटी के दौरान काम आने वाले संरक्षा उपकरणों की उपलब्धता व डियूटी रोस्टर, संरक्षा परिपत्र व परिवाद रजिस्टर का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को अपने सुझाव प्रदान किया। वापसी के दौरान प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी नेे पयागपुर रेलवे स्टेशन पहुॅचने पर प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने पैनल रूम की परिचालनिक कार्यप्रणाली, रिले रूम, स्टेशन वर्किंग रूल, पॉइंट क्रासिंग, सिगनलिंग ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई, पैनल इन्टरलॉकिंग आदि की संरक्षा परखी। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर, द्वितीय वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर टीआरडी, सहायक मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें -भ्रष्टाचार: धन उगाही कर घटाया बड़े बकायदारों का बिजली बिल, विभाग को लगाई करोड़ों की चपत-ऐसे किया खेल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज