बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी रोकने के लिए बनाया गया अंतरिम चेक पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी या उसके समर्थक द्वारा नेपाल से भारत या भारत से नेपाल में शराब की तस्करी न हो, इसके लिए भारत नेपाल सीमा पर अंतरिम चेक पोस्ट की स्थापना आबकारी विभाग की ओर से की गई है। यहां पर अधिकारी भी तैनात कर दिए गए हैं।

लोकसभा अथवा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की ओर से नेपाल से भारी मात्रा में शराब की तस्करी देश में की जाती है। इससे चुनाव प्रभावित होने की आशंका रहती है। साथ ही चुनाव आचार संहिता पर दूसरे लोग सवाल उठाते हैं। इसको देखते हुए शासन के आयुक्त मिनिस्ती एस ने भारत नेपाल सीमा पर अंतरिम आबकारी चेक पोस्ट स्थापना के निर्देश दिए थे। 

3

जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा पर रुपईडीहा में अंतिम आबकारी चेक पोस्ट की स्थापना कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होते ही इसका संचालन शुरू कर दिया गया है। जिला आबकारी ने बताया कि इस चेक पोस्ट के द्वारा भारत से नेपाल और नेपाल से आने जाने वाले लोगों पर नजर रहेगी। 

साथ ही जिनके पास निर्मित या अवैध शराब पाया जाएगा, उसके कागजात की जांच की जाएगी। बिना कागजात के शराब लाने और ले जाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता तक अंतरिम चेक पोस्ट का संचालन किया जायेगा। मालूम हो कि प्रदेश में कुल 38 और जिले में एक अंतरिम चेक पोस्ट की स्थापना हुई है।

यह हुए तैनात 

जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह ने बताया कि अंतरिम आबकारी चेक पोस्ट पर एक सहायक आयुक्त तीन आबकारी इंस्पेक्टर, तीन सिपाही, दो दीवानों की तैनाती हुई है। उन्होंने बताया कि आठ आठ घंटे के अंतराल पर सभी ड्यूटी करेंगे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: महिला सुरक्षा कर्मी और उसके भाई की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार