रायबरेली: घर के बाहर खेल रही बच्ची को आवारा कुत्तों ने किया लहूलुहान, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। घर के सामने खेल रही मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों ने धावा बोल दिया। आवारा कुत्तों ने बच्ची के मुंह पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में मासूम को जिला अस्पताल लाया गया, गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने मासूम को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया।

 शहर कोतवाली क्षेत्र के अहिया रायपुर की रहने वाली चार वर्षीय नैंसी प्रतिदिन की तरह अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। मासूम की चीख पुकार सुनकर जबतक लोग पहुंचते तब तक मासूम को कुत्तों ने लहूलुहान कर दिया। 

गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने मासूम को लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं आवारा कुत्तों की आतंक से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोग डरे सहमे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: महिला सुरक्षा कर्मी और उसके भाई की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार