मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में हादसा, भीड़ में दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

मथुरा। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक पर आज हादसा हो गया। यहां भीड़ के बीच मुंबई के श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस एंबुलेंस से उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये सूचना मिलते ही सुनील के साथियों में चीत्कार मच गया। बता दें श्रद्धालु मुंबई से 40 लोगों के साथ वृंदावन और आसपास के मंदिरों के दर्शन करने आया था। 

ये भी पढे़ं- मथुरा में खेली गई लठामार होली, पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

 

 

संबंधित समाचार