Bareilly News: 2010 दंगा प्रकरण में सुनवाई टली, मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ जारी हुआ है गैर जमानती वारंट
बरेली, अमृत विचार। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मंगलवार को दंगे के केस की सुनवाई टल गई। अदालत ने अब एक अप्रैल की अगली तिथि नियत की है। दरअसल, दंगे के एक अन्य आरोपी शाहरुख खान की ओर से केस की फाइल दूसरे कोर्ट मे ट्रांसफर कराने की अर्जी जिला जज विनोद कुमार की अदालत में दाखिल की थी जिस पर जिला जज ने केस की फाइल तलब कर ली है। इसी कारण ट्रायल कोर्ट मे मंगलवार को सुनवाई नही की गई।
हालांकि तौकीर रजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट बरकरार रहेगा। केस ट्रांसफर की अर्जी पर जिला जज की अदालत 21 मार्च को फैसला होना है। उधर, पुलिस अफसरों ने दावा किया हैकि तौकीर को पुलिस की टीमें अब भी तलाश कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: 'पापा की परी' ने बाइक पर की स्टंटबाजी, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
