काशीपुर: ईंट मारकर बच्ची की हत्या के मामले में पिता पर दर्ज़ हुआ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। घर के बाहर खेल बच्ची को ईंट मार उसे मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता के खिलाफ मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी।

ग्राम खरमासा की हनुमान कॉलोनी निवासी कविता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 मार्च की दोपहर करीब 2.30 बजे उसकी पांच वर्षीय पुत्री योगिता घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसके पति नन्हें सिंह पुत्र सोमपाल ने उसके सिर पर ईंट से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। कहा कि उसके पति का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता व अचानक आवेश व गुस्से में आ जाते है। जिस कारण उन्होंने ऐसा किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ धारा 304 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है। 

संबंधित समाचार