बहराइच: जिले के परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं, सुबह की पाली में हुआ गणित का exam
बहराइच, अमृत विचार। जिले के प्राथमिक, जूनियर और बालिका विहान विद्यालय में बुधवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई। सुबह की पाली में सभी परीक्षार्थी शामिल हुए।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई। कक्षा एक से पांच और जूनियर विद्यालय मे कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्र और छात्राओं ने परीक्षा दी। जिले के 2800 विद्यालयों के छात्र और छात्राओं ने शांति पूर्ण माहौल में परीक्षा दी।
शहर के हुजूरपुर रोड पर संचालित बालिका विहान आवासीय विद्यालय में आयोजित परीक्षा में वार्डेन प्रिया प्रसाद की देखरेख में परीक्षा शुरू हुई। वार्डेन ने बताया कि सुचिता पूर्ण परीक्षाएं चल रही हैं। तेजवापुर विकास खंड के टिकोरा मोड़ परिषदीय विद्यालय की अध्यापिका शमा परवीन ने बताया कि बच्चों ने बिना भय के उत्साह पूर्वक वार्षिक परीक्षा में भाग लिया।
बच्चों में परीक्षा के प्रति उत्साह देखने को मिला। परीक्षा के प्रथम दिन ही 100% सभी विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने बताया कि पहली पाली में गणित विषय की पेपर हुई। जबकि द्वितीय पाली में कला का पेपर होगा।

यह भी पढे़ं: हरदोई: शंकुल शिक्षक की बैठक में छात्रों से करवाई गई 'मेहमाननवाजी', बना दिया वेटर, जानिए क्या है मामला?
