Farrukhabad News: डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण...खामियां मिलने पर एडीओ पंचायत को लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को मोहम्मदाबाद में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों पर खामियां देख डीएम डॉ.वीके सिंह ने एडीओ पंचायत और सीडीपीओ को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सम्बंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी को बीएलओ ड्यूटी पर तैनात नहीं मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के मामले में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्हें अन्य खामियां भी मिली। रोहिला मतदान केंद्र पर बिजली की कोई व्यवस्था न देख भी नाराजगी जताई।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024: एक क्लिक में लीजिए पूरी जानकारी...लोकसभा चुनाव में वोटर, प्रत्याशी और अधिकारियों के लिए 10 एप होंगे कारगर

संबंधित समाचार