Banda Crime: केसीसी लोन पास कराने पर मिलने वाले कमीशन को लेकर हत्या...चार आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में हत्या करने वाले चार हत्यारोपी गिरफ्तार

बांदा, अमृत विचार। केसीसी लोन पास कराने पर मिलने वाले कमीशन को लेकर साथियों के बीच विवाद हुआ और मृतक के साथियों ने ही उसकी हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने चार दोस्तों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये ईनाम दिया।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र में 7 मार्च को बरामद शव की घटना का थाना कोतवाली देहात पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसपी ने बताया कि मृतक मनोज कुमार उर्फ बबली, आसेन्द्र उर्फ पिन्टू,  राज पटेल व रामेश्वर गर्ग एक साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक छावनी व कृषि विश्वविद्यालय से 25% कमीशन पर केसीसी लोन दिलाने का काम करते थे। कमीशन में आसेन्द्र उर्फ पिन्टू व राज पटेल  ज्यादा हिस्सा लेते थे जिससे मनोज उर्फ बबली नाराज था और बराबर हिस्से की मांग करता था। इसको लेकर साथियों के बीच विवाद हुआ।

पिन्टू व राज ने मनोज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। मृतक मनोज व रामेश्वर गर्ग काफी अच्छे मित्र थे इसलिए पिन्टू व राज पटेल ने उसे ज्यादा कमीशन का लालच देकर अपनी योजना में शामिल कर लिया। उन्होंने 6 मार्च की रात में रामेश्वर से मनोज को उनके किराये के कमरे जरैली कोठी में लाया। 

योजनानुसार समझौते का बहाना कर रामेश्वर, मनोज को लेकर पिन्टू व राज के कमरे पर पहुंचा जहां पर उन दोनों ने पहले से ही हत्या के लिए 17000 रुपये देकर वीरेन्द्र उर्फ हलाले को बुला रखा था। मनोज के कमरे में पहुंचते ही सबने मिलकर गमछा से गला घोंटकर व सिलौटी से सीने में वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोलेरो से ले जाकर जौरही के पास जंगल में फेंक दिया। पुलिस घटना में प्रयुक्त गमछा, सिलौटी तथा बोलेरो को बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: दो मौसेरे भाइयों की जलकर मौत...फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, मृतक ने रिश्तेदार की बेटी से प्रेम विवाह किया था

संबंधित समाचार