पंतनगर: जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छात्रों ने पूरा किया प्रशिक्षण
पंतनगर, अमृत विचार। प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के चयनित छात्रों ने जैव प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में अपना प्रशिक्षण बायोटेक और हल्दी में पूर्ण किया। यह कार्यक्रम जनवरी से जून तक संचालित होता है लेकिन कोविड-19 के कारण इस बार यह कार्यक्रम अक्टूबर में संपन्न हुआ। उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद, हल्दी में छ …
पंतनगर, अमृत विचार। प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के चयनित छात्रों ने जैव प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में अपना प्रशिक्षण बायोटेक और हल्दी में पूर्ण किया। यह कार्यक्रम जनवरी से जून तक संचालित होता है लेकिन कोविड-19 के कारण इस बार यह कार्यक्रम अक्टूबर में संपन्न हुआ।
उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद, हल्दी में छ माह के लिए संचालित लघु शोध कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी शिक्षा, शोध व विकास को बढ़ावा देना है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ऊतक संवर्धन, जेनेटिक इंजीनियरिंग, बायोइर्न्फोमेटिक, हाइड्रोपोनिक्स, जल गुणवत्ता इत्यादि से संबंधित आधुनिक विषयों पर शोध कार्य पूर्ण किया व अपने शोध प्रबंध भी परिषद् में जमा किए।
परिषद के निदेशक डॉ. डीके सिंह ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैव प्रौद्योगिकी शिक्षा को शोध से जोड़ने का यह प्रयास है। जिसमे प्रशिक्षुओं को जैव प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित तकनीकों एवं बारीकियों से अवगत कराया जाता है जो उनको भविष्य में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करता है।
प्रशिक्षण में गुरू राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून, जैवप्रौद्योगिकी विभाग, भीमताल, नैनीताल, सूरजमल अग्रवाल कालेज, किच्छा, देवस्थली विद्यापीठ, लालपुर, रूद्रपुर, एमआईटी, गाजियाबाद व एमबीपीजी कालेज, हल्द्वानी के 15 परास्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में परिषद् के वैज्ञानिक डॉ. सुमित पुरोहित, डा कंचन कार्की व डा मणिन्द्र मोहन व तकनीकी संवर्ग का विशेष योगदान रहा।
इनको मिला प्रमाण-पत्र
प्रशिक्षण पूर्ण करने वालो के पूजा बथ्याल, सचिन दास, मोना किशोर, ललित दुमका, नितिन कुमार, प्रीति पाठक, फरीदा, अनुजा सक्सेना, अफजल अंसारी, हिना मलिक, नेहा नेगी, भावना पाठक, रजत दयाल, प्रियंका यादव व रश्मि वधानी शामिल है। जिनको प्रमाण पत्र दिए गए।
