पंतनगर: कामचोरी की शिकायत पर चाकू से वार, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। सिडकुल फैक्टरी में ड्यूटी के दौरान काम करने के लिए कहने पर कर्मचारी आग बबूला हो गया और उसने गाली गलौच करते हुए सुपरवाइजर पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभद्रता, मारपीट करने सहित जान से मारने की धमकी देने की धाराओं केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फुलसुंगा ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर निवासी रोहित यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सिडकुल की जयहिद ऑटो टेक कंपनी में ठेकेदार फर्म इंडियन मैनेजमेंट सर्विस के तहत सुपरवाइजर का कार्य करता हैं। प्रतिदिन की भांति बीते बुधवार की सुबह सात बजे वह कंपनी में ड्यूटी के लिए पहुंचा तो डिफलेसिंग में नौकरी करने वाला बरेली (उत्तर प्रदेश) के बसंत नगर जागीर निवासी प्रमोद कुमार लाईन पर कार्य नहीं कर रहा था।

जिसकी शिकायत उसने कंपनी के अधिकारी मनोज कुशवाहा से कर दी। मेरी इस शिकायत पर प्रमोद ने उसे मां-बहन की गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर प्रमोद ने धारदार चाकू लेकर से उसके पीठ व पेट पर जान मारने की नियत से कई वार किए।

जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। कंपनी के लोगों ने पहुंचकर उसे प्रमोद के चुंगल से बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पेट और पीठ में काफी टांके लगे हैं। इस हमले का चश्मदीद गवाह पवन कुमार है, प्रमोद ने पवन को भी जान से मारने की धमकी दी है।

संबंधित समाचार