कासगंज: बैंककर्मी ने शिक्षिका से की अभद्रता, कार्रवाई की मांग...वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: पटियाली क्षेत्र के थाना दरियावगंज के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पर तैनात शिक्षिका से बैंक कर्मी ने अभद्रता की। अभ्रदता का वीडिया वायरल हुआ है। उसके बाद शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षक नेताओं ने बैंक कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने इस मामले में बैंक ऑफर बड़ौदा के उच्च अधिकारियों को एक्स पर शिकायत दर्ज कराई है। 

दरियावगंज में तैनात शिक्षका पल्लवी गुप्ता विद्यालय में कराए गए कार्य की एवज प्रिंट पेमेंट एडवाइज जमा करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की ककराला शाखा में गई। पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत उन्होंने दो प्रतियों में बैंक कर्मी को एडवाइज दी और कहा कि यह भुगतान समय रहते करा दिया जाए, लेकिन बैंक कर्मी ने गाली देते हुए कहा कि अभी भुगतान नहीं होगा। 

महिला ने गाली सहित बैंक कर्मी की हर गतविधि का वीडियो बना लिया और बैंक के अधिकारियों से शिकायत की। हालांकि बैंक के कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिला और बैंक कर्मी को समझाया, लेकिन बाद में वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से शिक्षकों में आक्रोश भड़क गया। शिक्षकों ने आरोपी बैंक कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इधर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बैंक के सीईओ को एक्स पर शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो वायरल होने के बाद बैंक कर्मियों में खलबली है। 

महिला शिक्षका के साथ बैंक कर्मी ने अभद्रता की है। शिक्षका सरकारी कार्य से एडवाइज जमा करने बैंक में गई थी। बैंक के कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए--- शुभनेश यादव, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ।

मामले में बैंक के उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। मैंने इसकी शिकायत बैंक के उच्च अधिकारियों को एक्स पर दर्ज करा दी है। गुरुवार को बैंक में पहुंचकर पूरी जानकारी करुंगा--- अब्दुल हफीज गांधी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा।

यह भी पढ़ें- कासगंज: तीन माह से विद्युत कनेक्शन के लिए भटक रहा उपभोक्ता, विभाग कर रहा टालमटोल

संबंधित समाचार