लखनऊ: Lohia Institute के कर्मचारियों को नहीं मिलेगा बोनस, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
लखनऊ, अमृत विचार। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को इस बार होली के त्योहार पर बोनस नहीं मिलेगा। जिसके कारण कर्मचारियों में मायूसी है। इतना ही नहीं जहां एक तरफ संविदा कर्मचारियों को होली के पर्व पर 20 मार्च से पहले इस महीने का वेतन दिए जाने का आदेश जारी हुआ था, लेकिन यह आदेश आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के ऊपर लागू नहीं हुआ।
दरअसल, लोहिया विज्ञान संस्थान में आउटसोर्सिंग के तौर पर करीब 3000 कर्मचारी तैनात है। इनमें से 1500 कर्मचारियों को पिछले साल होली पर 7 हजार रुपए का बोनस मिला था, लेकिन इस बार इन 1500 कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलेगा। बताया जा रहा है कि लोहिया संस्थान प्रशासन की तरफ से बोनस मामले में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की कंपनी से जानकारी मांगी गई है। इस वजह से होली पर्व के बाद कर्मचारियों को बोनस देने की बात बताई गई है। इसके अलावा कर्मचारियों को संविदा कर्मियों की तरह होली पर वेतन भी नहीं मिल पाया है। आउटसोर्सिंग कर्मचारी आस लगाए बैठे थे कि उन्हें भी 20 मार्च तक वेतन मिलेगा। जिसके चलते आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में मायूसी है।
सूत्रों की माने तो आउटसोर्सिंग कंपनी पहले कर्मचारियों को भुगतान करती है। उसके बाद कंपनी को लोहिया संस्थान से भुगतान मिलता है, लेकिन इस बार कंपनी ने कर्मचारियों को बोनस दिया नहीं और भुगतान के लिए लोहिया संस्थान प्रशासन को लिख दिया। जिसके बाद लोहिया संस्थान प्रशासन की तरफ से सवाल खड़ा किया गया है। इसका जवाब कंपनी को देना है,जिसके बाद ही कर्मचारियों का भुगतान हो सकेगा।
ये भी पढ़ें -Video: लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर बोले बृजभूषण सिंह-पार्टी भी मुझे करती है पसंद
