Fatehpur Accident: हाईवे में डबल डेकर बस पलटी...हादसे के बाद मची चीख-पुकार, 70 घायल, दस की हालत गंभीर
फतेहपुर में हाईवे में डबल डेकर बस पलट गई
फतेहपुर, अमृत विचार। बिहार राज्य से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस शनिवार सुबह जैसे ही थरियांव स्थित हाईवे के पास पहुंची तो अनियंतित्र होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। हादसा देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़कर मौके पर पहुंचे। हादसे में बस में सवार 70 लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल दस लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी के नाम पता का ब्यौरा पुलिस खंगालने में जुटी है।
ये भी पढ़ें- Fatehpur Crime: लॉकअप से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार...पैर में लगी गोली
