बरेली: कार सवारों ने किया युवक के अपहरण का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। इज्जतनगर में पीलीभीत रोड स्थित ढाबा से युवक का कार सवारों ने अपहरण करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सिरौली के गांव अटा फुंदापुर निवासी रंजन शर्मा ने बताया कि 21 मार्च को रात साढ़े नौ बजे वह पीलीभीत रोड स्थित एक ढाबा पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान एक कार से छह लोग आए। उनमें से एक ने उनका नाम पूछा और गालीगलौज करते हुए मारपीट की।

इसके बाद कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। इससे उनके सिर में चोट लग गई। शोर सुनने पर ढाबा मालिक और कर्मचारियों ने बचाया तो आरोपी मौके से भाग गए। रंजन ने कमलेश उर्फ लोकमन, नन्हें और तिलकधारी पर आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें-बरेली: Online या Offline...होली की खरीदारी के लिए क्या है बेस्ट?, यहां जानिए पूरी डिटेल

संबंधित समाचार