प्रयागराज: होली के रंग में रंगा रहा डीपीएस, झूमे शिक्षक और कर्मचारी, खूब हुई मस्ती
नैनी, प्रयागराज, अमृत विचार। दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रयागराज शनिवार को होली के रंग में रंगा रहा। शिक्षक और कर्मचारी सभी रंग में सराबोर रहे और होली गीतों पर झूमते रहे। हर वर्ष की भांति इस बार भी डीपीएस परिसर में होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर स्कूल की अध्यक्ष सोनू सिंह ने छोटे-बड़े सभी कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। प्रधानाचार्य डॉ. सुजाता सिंह भी सभी के साथ होली के रंग में सराबोर थीं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने खूब धमाल मचाया। एक दूसरे को रंग लगाने के साथ ही सभी का मजाक उड़ाया गया। इसके साथ ही होली गीतों पर सभी खूब थिरके।
अध्यक्ष सोनू सिंह ने इस मौके पर कहा कि जातिगत ओहदे से ऊपर उठकर हमारे शिक्षकों ने बहुत अच्छा कार्यक्रम रखा। इसमें हास्य व्यंग और कविता पाठ हुआ। कोई ऐसा नहीं जिसका मजाक न उड़ाया गया हो। यही होली का रंग होता है। सभी ने डांस कर खूब मनोरंजन किया।

यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़: फर्नीचर व्यवसायी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, बिगड़ैल बेटे ने ही कराया था पिता का MURDER!
