रायबरेली: मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नसीराबाद, रायबरेली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में नसीराबाद-कुंवरमऊ मार्ग पर मठिया गांव के पास आमने-सामने दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के पूरे शिवदत्त मजरे आलमपुर निवासी दिनेश (45 वर्ष) नसीराबाद जा रहा था और जनमेजय उर्फ मिट्ठू (20 वर्ष) हरीरामपुर टिररा में अपनी बहन के यहां से होली की त्योहारी देकर वापस नसीराबाद की तरफ से आ रहा था।

मठिया गांव के पास अनियंत्रित होकर दोनों मोटरसाइकिल आमने-सामने भिड़ गई जिससे दोनों  घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों ने नसीराबाद सीएचसी भिजवाया  जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस में मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़: अगवा किशोरी स्वयं पहुंची थाने, पुलिस कस्टडी में आते ही फिर भागी, जानिए मामला?

संबंधित समाचार