जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

जैसे ही सुरक्षाबल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “कुलगाम मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं, ऑपरेशन जारी है।”

संबंधित समाचार