'होली आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए', PM मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए। 

देश में सोमवार को होली मनाई जाएगी, जबकि कुछ हिस्सों में मंगलवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।’’ 

यह भी पढ़ें- बावनकुले ने शरद पवार पर साधा निशाना, संविधान बदलने की भाजपा की मंशा की अफवाहों को बताया दुर्भाग्यपूर्ण 

 

संबंधित समाचार