प्रयागराज: घरवालों की बंदिशों से आजिज प्रेमी युगल ने खाया जहर, किशोरी की मौत, युवक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। परिवार की  बंदिशें से आजिज आकर प्रेमी युगल घर शनिवार की देर रात जहर निकल लिया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। परिजन दोनो को पास के अस्पताल ले गए, जहां लड़की की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कौंधियारा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव के रहने वाले कमलेश के बेटे नीरज घर गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की का घर नीरज के घर थोड़ी ही दूर था। दोनों एक समाज के थे। लड़की की उम्र करीब 17 वर्ष थी, जबकि लड़का 18 वर्ष का बताया जा रहा है। दोनों एक दूसरे से गांव में ही छिपकर मुलाक़ात करते थे। जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो दोनों पर पाबंदी लगा दी गयी। मना करने के बाद दोनों ने घर से भागने की तैयारी कर ली थी। 

 शनिवार की देर रात नीरज ने लड़की को अपने घर भी बुलाया था। लड़की नीरज के घर पहुंची और दोनों भागने की तौयारी में थे। लेकिन दोनों भी डर के कारण जहर निगल लिया। सुबह जब परिजन छत पर गए। दोनों को अचेत पड़े थे। परिवार के दंग दोनों को देख घबरा गये। आनन फानन स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लड़की की मौत हो गयी और युवक को एसआरएन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढे़ं: loksabha election 2024: बसपा ने जारी की नौ प्रत्याशियों की लिस्ट, जानिए किन उम्मीदवारों पर जताया भरोसा

संबंधित समाचार