Kannauj: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक युवक घायल; अस्पताल में भर्ती
कन्नौज, अमृत विचार। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में एक युवक को गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद् उसे मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के कटरा बहसार गांव निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र सूरजभान की माता का स्वर्गवास होने के बाद सोमवार को शांतिपाठ कार्यक्रम का आयोजन था। वह अपने परिवार के साथ घर पर था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग जमीनी रंजिश को लेकर घर पर घुस आए और गाली-गलौज करने लगे जब विरोध किया गया तो मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के साथ जानलेवा फायर कर दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
