रामनगर: सिचाई नहर में युवक का मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

रामनगर। भवानी गंज स्थित बड़ी सिचाई नहर पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। मंगलवार की सुबह बड़ी सिचाई नहर में लगभग तीस वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। कयास लगाया जा रहा है कि मृतक  देर रात नहर ने गिर गया होगा। जिस कारण उसकी मौत हो गई। क्योंकि उसका शरीर पूरी तरह से ऐंठ गया था। 

इसी बीच पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल अग्नि शमन केंद्र से  रेस्क्यू टीम ने मौके पर जाकर शव को निकाला। उधर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक लगभग तीस साल का है। उसकी शिनाख्त नही हो पाई है। आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- किच्छा: बच्चों की मौत के लिए नदी में हो रहे अवैध खनन को ठहराया जिम्मेदार 

संबंधित समाचार