लखनऊ: पुलिस ने पांच सुतली बमों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मंड़ियांव पुलिस ने की कार्रवाई, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ, अमृत विचार। मड़ियांव पुलिस ने पांच सुतली बम बरामद कर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंस्पेक्टर मड़ियांव ने शिवानंद मिश्र के मुताबिक होली त्योहार पर पुलिस काे सूचना मिली की मेडिसिन माल वाली गली में कुछ संदिग्ध घटना को अंजाम देने के लिये खड़े हैं। टीम ने घेराबंदी कर मौके पर पहुंची तो दो आरोपी दो सुतली बम रोड पर पटक कर भागने लगे। इसके साथ ही दो अन्य आरोपियों ने भी सुतली बम फेंके। जो नाली में जाने से विस्फोट नहीं हुआ। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को तीन बाइक के साथ दबोच लिया। जबकि दो भाग निकले।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पास सुतली बम हैं, पकड़े जाने के डर से भाग रहे थे। आरोपियों की पहचान राहुल रावत निवास डालीगंज थाना हसनगंज के रूप में हुई। उसके पास जिंदा सुतली बम बरामद हुआ। दूसरे की पहचान सत्यम राही निवासी केशव नगर और तीसरे की पहचान आदित्य सोनकर निवासी त्रिवेणी नगर के रूप में हुई।
तीनों के पास से पांच जिंदा सुतली बम बरामद हुये। फरार आरोपियों की पहचान प्रत्युश श्रीवास्तव निवासी केशवनगानगर व सौरार गुप्ता के रूप में हुई। इंस्पेक्टर ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढे़ं: लखनऊ: LDA की निगाहें हुईं टेढ़ीं!, प्लॉटिंग, रो-हाउस, कॉम्प्लेक्स व बहुमंजिला इमारतों की करेगा जांच, जानिए प्लान?
