IPL 2024 : कप्तान शुभमन गिल पर धीमी ओवर गति के लिए लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर यहां चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए बुधवार को 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

आईपीएल के एक बयान में कहा गया, ‘‘आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था इसलिए गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’ गिल की अगुवाई वाली टीम को टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में पहली हार का सामना करना पड़ा जब मंगलवार को यहां गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे 63 रन से हरा दिया। पहली बार किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर रहे गिल की अगुवाई में टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच छह रन से जीता था। 

बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में हम पिछड़ गये : शुभमन गिल 
चेन्नई। गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने सीएसके से मिली 63 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि वे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में पिछड़ गये। सीएसके ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद छह विकेट पर 206 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। गुजरात टाइटन्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘उन्होंने बल्लेबाजी में हमें पछाड़ दिया और फिर जब वे गेंदबाजी कर रहे थे तो उनका कार्यान्वयन बहुत बढ़िया रहा। ’’ उन्होंने कहा, हम पावरप्ले में अच्छे रन नहीं बना सके। हमें 190 से 200 रन के लक्ष्य की उम्मीद थी क्योंकि यह अच्छा विकेट था। लेकिन बल्लेबाजी में हमने निराश किया। 

ये भी पढ़ें : सुनील गावस्कर ने कहा- राणा को आखिरी ओवर का सम्मान मिलना चाहिए था

संबंधित समाचार