प्रयागराज: ठठेरी बाजार में तीसरे दिन भी लोगों ने जमकर खेली होली, डीजे की धुन पर थिरके लोग
प्रयागराज, अमृत विचार। संगमनगरी में तीन दिन तक चलने वाली होली में तीसरे दिन बुधवार को चौक के ठठेरी बाजार में जमकर रंग खेला गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल से सराबोर कर दिया। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सबने इज दूसरे पर पिचकारी मारते हुए जमकर होली खेली। पूरे दिन चले रंग के बाद शाम को बधाई का सिलसिला शुरु हुआ।
ठठेरी बाजार तीन स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आये होरियारों की टीम ने बुधवार को जमकर गोली खेली। पूरे जोश के साथ बच्चे, बुजुर्ग सभी पिचकारी लेकर रंग खेलते दिखाई दिये। बाजार में महिलाओं ने भी जमकर होली खेली। इस दौरान चौक के ठठेरी बाजार में सब्जी मंडी चौराहे के पास और जामा मस्जिद दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। सड़क के बीचों बीच पानी से भरे टैंकर रखे गये थे। अबीर, गुलाल, रंग लेकर जुटे लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई देते रहे।
बंद रहा पूरा बाजार
प्रयागराज में होली सिर्फ दो दिन खेली जाती है, लेकिन ठठेरी बाजार में तीसरे दिन भी रंग खेलने की पुरानी परंपरा चली आ रही है। पूरे देश में यह अनोखी होली मानी जाती है। तीसरे दिन होली को लेकर बाजार में गली की सारी दुकानें बंद रहीं। वहां बाहरी लोगों का आना जाना पूरी तरह से वर्जित रहा। जिन्हें रंग खेलना घा वही अंदर जा रहे थे। सुबह से शुरु हुई बाजार की होली दोपहर 3 बजे तक चलती रही।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्यूशन से लौट रही बालिका पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर किया घायल
