प्रयागराज: मोबाइल के विवाद में हुई थी होली के दिन हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, अमृत विचार। होली के दिन दोपहर में हुई अधेड़ रमाकांत उर्फ कल्लू (40) पुत्र शंभू नाथ निवासी बढ़हा कौंधियारा की हत्या का खुलासा नैनी पुलिस व एसओजी यमुना नगर ने कर दिया। मोबाइल के विवाद में अधेड़ सिर और चेहरे पर ईंट से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। 

जानकारी के मुताबिक मृतक रमाकांत उर्फ कल्लू महेवा में अपने रिश्तेदार के साथ रहता और मजदूरी करता था। वह अकेले ही था। उसकी पत्नी काफी पहले उसे अलग हो गईं थी। बच्चे नहीं थे। पहली होली के दिन रमाकांत अपने दोस्त ननका उर्फ छोटे भारतीया  पुत्र स्व. बब्बू भारतीया निवासी महेवा पश्चिम पट्टी थाना नैनी के साथ शराब पिया। उसी दौरान रमाकांत ने अपने दोस्त का मोबाइल ले लिया। 

इसी को लेकर उनमें विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। इसी बीच नशे मे ननका ने ऊपर ईंट से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। होली पर्व के दिन हुई घटना से महेवा मोहल्ले में हड़कंप मच गया था। मामले मे भाई कृष्णकांत ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियुक्त ननका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्यूशन से लौट रही बालिका पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर किया घायल

संबंधित समाचार