श्रीराम की जन्मस्थली पर बना भव्य मंदिर, बोले कर्नाटक के राज्यपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर्नाटक के राज्यपाल बोले, अभी तक टीवी पर देखता था आज साक्षात देख लिया अयोध्या का विकास 

अयोध्या, अमृत विचार। सैकड़ों वर्ष के बाद एक ऐतिहासिक मांग पूरी हुई है। अयोध्या राम की जन्मस्थली है और उनकी जन्मस्थली पर भव्य राम मंदिर बना है। अभी तक अयोध्या के विकास को टीवी पर देखा था। आज साक्षात देख लिया है। अयोध्या विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है। ये बातें बुधवार को रामलला के दर्शन के बाद कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहीं। 

सर्किट हाउस बुधवार सुबह पहुंचे  राज्यपाल थावरचंद गहलोत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी पूजन अर्चन किया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने कहा मेरी और भारतवासियों की धर्म और संस्कृति के प्रति अटूट आस्था है। इसलिए मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं रामलला के दर्शन करूं। भारत ऋषि मुनियों का देश है। देशवासियों से अपील करता हूं कि वे यहां आए। इस भव्य मंदिर को देखें और राम लला का दर्शन कर पुण्य प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्यूशन से लौट रही बालिका पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर किया घायल

संबंधित समाचार