हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर दो कारों की टक्कर, जमकर चले लात-घूंसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड पर रात गलत दिशा से जा रही महिला की कार सामने से आ रही कार से टकरा गई। गलती मान कर मामला सुलझाने के बजाय महिला और उसके साथ कार चालक से भिड़ गए और बीच सड़क उसे बुरी तरह पीट डाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मामला शांत हुआ। घटना में कार सवार महिला की बच्ची भी चुटहिल हुई है। 

काठगोदाम पुलिस के मुताबिक बुधवार की देर रात शॉपिंग कॉम्पलेक्स के पास बने निजी अस्पताल के सामने एक महिला गलत दिशा से कार चलाती हुई काठगोदाम की तरफ जा रही थी। कार में एक बच्ची भी बैठी थी। अस्पताल के सामने बने कट से महिला ने गाड़ी को मोड़ी और तभी दूसरी तरफ से आ रही एक कार से महिला की कार टकरा गई।

हादसा होने के बाद महिला के तीन परिचित वहां पहुंच गए और दूसरी कार के चालक से बदसलूकी शुरू कर दी। जिसके बाद कार चालक को बीच सड़क पीटना शुरू कर दिया। कार में बैठी बच्ची के चोटिल होने के चलते मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही काठगोदाम थाने के एसआई फिरोज आलम मौके पर पहुंचे और मारपीट करने वाले दोनों पक्षों को थाने ले गए। देर रात बेस अस्पताल में चारों का मेडिकल कराया।

संबंधित समाचार