बदायूं: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, चार लोगों पर FIR...मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की तहरीर पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट

बदायूं: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, चार लोगों पर FIR...मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बदायूं, अमृत विचार। एक युवक ने शादी का झांसा देकर गांव की युवती से शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक ने उसे डराया और धमकाया। युवती के परिजनों ने युवक के घर जाकर शिकायत की तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तहरीर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आगे की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हेमंत कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती उसके झांसे में आ गई। आरोप है कि युवक बिना युवती की इच्छा के उसका यौन शोषण करता रहा। युवती के अपने परिजनों को बताने की बात कही तो हेमंत कुमार उसे धमकाता रहा। वह लगातार यौन शोषण करता रहा तो युवती ने अपनी मां को जानकारी दी। मां ने युवती के भाइयों को इस बारे में बताया। 

युवती के परिजन 18 मार्च को आरोपी हेमंत कुमार के घर गए। जहां राजेंद्र प्रसाद, शालिनी, भूपदेवी से शिकायत की। वह लोग युवती के परिजनों से गाली-गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। फिलहाल, हेमंत को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बदायूं पहुंचे दुर्विजय शाक्य, बोले- सामान्य कार्यकर्ता को भी एमपी बना सकती है भाजपा