बदायूं पहुंचे दुर्विजय शाक्य, बोले- सामान्य कार्यकर्ता को भी एमपी बना सकती है भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: बदायूं लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य पहली बार बदायूं पहुंचे। बरेली से बदायूं का एक घंटे का सफर पांच घंटो में तय हुआ। शहर के नवादा चौराहा पहुंचकर उन्होंने पत्रकारों से बात की। 

कहा कि जनता जनार्दन ने बहुत लाड़ प्यार दिया। जो बता रहा है कि बदायूं क्या सोच रहा है। सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के बयान दुर्विजय के लिए विजय बहुत दूर है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पहले अपने भतीजे से तो निपट लें। भतीजे का विश्वास जीतें। जिसने उन्हें फंसा दिया। सुनने में आया है कि शिवपाल सिंह वापस जाना चाहते हैं। कहा कि वह एक किसान के लड़के हैं। 

बूथ अध्यक्ष से लेकर आज यहां तक पहुंचे हैं। यह भाजपा में ही संभव है। सामान्य कार्यकर्ता भी एमपी तक का सफर तय कर सकता है। सपने देख सकता है। दूसरे दल में सैफई या गांधी परिवार का हिस्सा होना जरूरी है। भाजपा एकजुट होकर काम करती है। काफिला में देखिए टॉप से लेकर बॉटम तक के सभी मौजूद हैं। इस बार उनको उनके गढ़ में हराएं। पिछली बार इतिहास बनाया था इस बार बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे।

यह भी पढ़ें- बदायूं: वर्दी पहनकर रौब झाड़ने वाला फर्जी सिपाही पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार्जशीट दाखिल

संबंधित समाचार