Farrukhabad: कन्नौज के युवक का शव संकिसा से बरामद; दोस्त की निशानदेही पर मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मेरापुर थाना क्षेत्र में पड़ोसी जिला कन्नौज के एक युवक का शव बरामद किया गया है। दोस्त के साथ में युवक संकिसा आया था। मृतक के परिजनों द्वारा पूछताछ किए जाने पर दोस्त ने शव के संकिसा में पड़े होने की बात बताई। पुलिस ने शव को बरामद करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनाक्रम के अनुसार कोतवाली छिबरामऊ की पुलिस चौकी प्रेमपुर के गांव नगला सबसुख के रहने वाले अंकुश (24) उर्फ बजरंगी पुत्र अखिलेश कुमार शाक्य छिबरामऊ थाना क्षेत्र के कुंदेपुर में आटा मिल में नौकरी करता था। उसके गांव का ही कमलेश उसका दोस्त था।

कमलेश उसको लेकर बुधवार को संकिसा आया और खुद वापस लौट गया। जब अंकुश घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कमलेश ने बताया कि उसका शव मेरापुर थाना क्षेत्र के संकिसा में पड़ा हुआ है। पुलिस ने कमलेश को हिरासत में लेकर संकिसा पहुंचकर अंकुश के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- Jalaun: युवक ने 50 साल की गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट; कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, इस बात पर हुआ था दोनों में विवाद

 

संबंधित समाचार